जालौन नगर की होनहार बिटिया को मिला ये सम्मान, रौशन हुआ नाम

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर की होनहार बेटी रुचि गुप्ता ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर नगर का नाम रोशन किया है। जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर द्वारा उन्हें हिंदी साहित्य विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। इस उपलब्धि से उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
रुचि गुप्ता ने अपना शोध कार्य ग्वालियर स्थित कमलाराजा बालिका उत्कृष्ट शासकीय महाविद्यालय के हिंदी विभाग की प्रोफेसर सुधा कुशवाह के कुशल निर्देशन में पूरा किया। उनके शोध का विषय मैत्रेयी पुष्पा के उपन्यासों में जीवन मूल्य रहा। अपने शोध के माध्यम से उन्होंने हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। रुचि गुप्ता ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय शोध निर्देशक प्रोफेसर सुधा कुशवाह के साथ-साथ अपनी माता किरन गुप्ता, स्वर्गीय पिता देवीदास गुप्ता, बड़े भाई अरविन्द गुप्ता (बीनू), जीवनसाथी डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता, पुत्र पार्थ गुप्ता और पृथु गुप्ता सहित गुरुजनों एवं परिवार के सभी सदस्यों को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से ही यह उपलब्धि हासिल करना संभव हो सका। उनकी इस सफलता पर मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़