
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में किशोरी से 20000 रुपये लेने के बाद युवक उसे बाइक पर बैठाकर बंगरा रोड ले गए। जहां युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर धमकाया भी। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान तोपखाना मोहल्ला निवासी रिहान और दलालनपुरा निवासी राघवेंद्र के साथ थी। रिहान ने उससे 20000 रुपये उधार मांगे थे। किसी तरह उसने रुपये इकट्ठा करके उसे दे दिए। जब उसने रुपये वापस मांगे तो बीती 16 सितंबर को रिहान ने उससे कहा कि वह बाइक पर उसके साथ चले और वह उसे रुपये वापस दे देगा। बाइक पर रिहान और राघवेंद्र उसे बंगरा रोड पर ले गए। बंगरा रोड पर पहुंचकर वह दोनों उसके साथ छेड़खानी करने लगे। जब उसने विरोध किया तो वह धमकाने लगे। किसी तरह वह उनसे बचकर घर आ गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवको ंके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।
पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि के कार चालक से मारपीट
जालौन। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि की कार के चालक के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी। पीड़ित कार चालक की तहररीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी रमजान ने पुलिस को बताया कि वह पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि का कार चलाता है। सोमवार को जब वह कार लेकर निकल रहा था। तभी मोहल्ला चिमनदुबे निवासी आयुष उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




