
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के नौरेजपुर में बारिश के दिनों में मनरेगा के अंतर्गत फर्जी कार्य करने और बाहर रहने वाले जॉब कार्ड धारकों की ऑनलाइन हाजिरी लगाने की शिकायत ग्रामीण ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम नौरेजपुर निवासी अखिलेश कुमार ने एसडीएम राकेश कुमार सोनी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके गांव में मनरेगा योजना के अंतर्गत फर्जी कार्य दर्शाकर भुगतान निकला जा रहा है। 11 सितंबर को बारिश हो रही थी। इस दिन शारीरिक श्रम अथवा मनरेगा के अंतर्गत कार्य होना संभव नहीं था। इसके बाद भी कार्य दर्शाया गया और फर्जी ऑनलाइन हाजिरी दर्शा दी गई। इसी तरह गांव में कई लोग ऐसे हैं जो बाहर रहते हैं और उनके जॉब कार्ड बने हुए हैं। इन बाहर रहने वाले लोगों की ऑनलाइन हाजिरी दर्शाई जाती है और उनकी मजदूरी का भुगतान भी प्राप्त किया जाता है। उन्होंने इसमें प्रधान और सचिव की भूमिका पर संदेह व्यक्त किया है। इतना ही नहीं कुछ कार्य जेसीबी मशीन से करा दिए जाते हैं तो कुछ पुराने कार्यों को नया दर्शाकर उनका भुगतान करा लिया जाता है। ग्रामीण ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग एसडीएम से की है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




