कुलपति ने की समीक्षा बैठक ,जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
25 नवंबर को होने वाले मुख्य स्थापना दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक होंगे मुख्य अतिथि; देश के शीर्ष प्रशासनिक, न्यायिक, सैन्य, वैज्ञानिक व कॉर्पोरेट जगत के 9 प्रतिष्ठित एलुमनाई होंगे विशिष्ट अतिथि
समारोह की तैयारियों व विभिन्न आयोजन समितियों के कार्यों का लिया गया फॉलो-अप; प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता व प्रो. ध्रुव सेन सिंह के संयोजन में चल रहीं तैयारियां
पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
Lucknow University news today। लखनऊ विश्वविद्यालय के आगामी 106वें स्थापना दिवस एवं पूर्व छात्र मिलन समारोह के भव्य, गरिमामय और सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में आज प्रशासनिक भवन स्थित मंथन हॉल में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने की। इस दौरान स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया तथा समारोह के सफल संचालन हेतु गठित विभिन्न समितियों से उनके कार्यों की प्रगति का विस्तृत फॉलो-अप लिया गया।
24 नवंबर 2026 (पूर्व संध्या) का कार्यक्रम: मुख्य अतिथि, कवि सम्मेलन एवं विशिष्ट पूर्व छात्रों का सम्मान
स्थापना दिवस समारोह का भव्य शुभारंभ मुख्य दिवस की पूर्व संध्या अर्थात 24 नवंबर 2026 को अपराह्न 3:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित मालवीय सभागार में होगा। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी की अध्यक्षता में होने वाले इस समारोह में सुप्रसिद्ध भारतीय लोक गायिका मालिनी अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कवि सम्मेलन के साथ-साथ शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विश्वविद्यालय के निम्नलिखित प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों (एलुमनाई) को सम्मानित किया जाएगा:
सम्मानित होने वाले शिक्षाविद् एवं पूर्व कुलपति:
- प्रो. पूनम टंडन — पूर्व कुलपति, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर
- प्रो. मनोज दीक्षित — पूर्व कुलपति, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या
- प्रो. अनिल शुक्ल — पूर्व कुलपति, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली
- प्रो. डी.पी. तिवारी — पूर्व कुलपति, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज
- प्रो. बिंदा प्रसाद मिश्र — पूर्व कुलपति, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी
- प्रो. सी.पी. बर्थवाल — पूर्व कुलपति, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, उत्तराखंड
- प्रो. बलराज चौहान — पूर्व कुलपति, डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (लखनऊ) एवं धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (जबलपुर)
सम्मानित होने वाले मीडिया एवं पत्रकारिता जगत के विशिष्ट पूर्व छात्र:*
- मनीष श्रीवास्तव— संपादक, नवभारत टाइम्स (NBT)
- प्रांशु मिश्रा — संपादक, हिंदुस्तान टाइम्स (HT)
- आशुतोष शुक्ल — राज्य संपादक दैनिक जागरण
- प्रवीण कुमार — संपादक, टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI)
- राजन परिहार — संपादक, अमर उजाला गाजियाबाद
- भूपेन्द्रकुमार पाण्डे — संपादक इंडियन एक्सप्रेस 25 नवंबर 2026 (मुख्य स्थापना दिवस) का कार्यक्रम: मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट एलुमनाई:
स्थापना दिवस के मुख्य दिवस 25 नवंबर 2026 को सायं 5:30 बजे से 7:30 बजे तक मालवीय सभागार में कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी की अध्यक्षता में मुख्य समारोह एवं भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस मुख्य समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
समारोह में मुख्य अतिथि के साथ-साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों के सर्वोच्च पदों पर आसीन विश्वविद्यालय के निम्नलिखित 9 प्रतिष्ठित व्यक्तित्व एवं पूर्व छात्र विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे:
- ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह* — महानिदेशक (DG), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
- अनुपम कुमार* — संयुक्त सचिव (Joint Secretary), भारत सरकार (GOI)
- धीरज पान्डे* — निदेशक (Director), परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय (AMD), भारत सरकार
- प्रो. राहुल पुरवार — आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) एवं चेयरमैन, इम्यूनोएक्ट (ImmunoACT)
- कमाण्डर अरविन्द सिंह— महावीर चक्र विजेता, भारतीय नौसेना (Navy)
- मनीष शुक्ला* — मुख्य महाप्रबंधक (CGM), ओएनजीसी (ONGC)
- न्यायमूर्ति बृजराज सिंह — माननीय उच्च न्यायालय, लखनऊ
- आनन्द सिंह विशेन — उपाध्यक्ष (VP), अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises)
- विशाल भारद्वाज — विशेष सचिव, माननीय मुख्यमंत्री (Special Secretary to CM), उत्तर प्रदेश शासन
इस अवसर पर कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने बैठक में सभी समितियों को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय की 106 वर्षों की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप अतिथियों के स्वागत, सभागार व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री और देश के शीर्ष पदों पर आसीन हमारे पूर्व विद्यार्थियों व शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति वर्तमान छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी सिद्ध होगी।
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़





