पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन जिले में अवैध खनन व ओवरलोड बालू परिवहन के खिलाफ एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने मंगलवार की रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। रातभर चले अभियान के दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों से बिना रॉयल्टी के बालू लादकर चल रहे 8 ट्रकों को पकड़ लिया। सभी ट्रकों को सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
मंगलवार की रात ए आर टी ओ राजेश कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी ने मलकपुरा छिरिया चौकी प्रभारी आलोक पाल की टीम ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बिना रॉयल्टी के ओवरलोड बालू के 4 ट्रकों को पकड़ा गया। इन ट्रकों को सीज कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।वहीं कालपी में सीओ के साथ किए गए निरीक्षण के दौरान 3 बिना रॉयल्टी के ट्रक पकड़े गए, जिन्हें पुलिस की सुपुर्दगी में मंडी परिसर में खड़ा करा दिया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने कोंच में भी एक ट्रक को बिना रॉयल्टी के पकड़ा, जिसे एट थाने में खड़ा करा दिया गया है।चेकिंग के दौरान कई ट्रक चालक ट्रकों को छोड़कर भागने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। रातभर चले अभियान से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया। एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि बिना रॉयल्टी व ओवरलोड बालू परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और पकड़े गए ट्रकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़





