पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन के ऐतिहासिक मुरलीमनोहर तालाब स्थित श्रीगोवर्धन गोशाला में गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया। इस मौके पर गोसेवकों द्वारा सामूहिक रूप से गाय व बछड़ों की पूजा-अर्चना की गई। इसके अलावा कार्यक्रम में गाय के सामाजिक, आर्थिक एवं आध्यात्मिक लाभ के बारे में भी लोगों को बताया गया।
गोपाष्टमी के महापर्व पर हिंदू युवा वाहिनी, गोरक्षा अभियान, गोसंपदा संरक्षण शोध संस्थान एवं सुरभि संदेश के संयुक्त तत्वावधान में नगर के ऐतिहासिक मुरली मनोहर तालाब स्थित श्रीगोवर्धन गोशाला में गोपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके उपरांत गो-गोपाल दर्शन व गो-ग्रास वितरण भी हुआ। ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, रामलीला समिति के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, संजू खत्री, राजा सिंह सेंगर, अनिल शिवहरे, मनोज गुप्त, रामशरण विश्वकर्मा आदि के साथ गोसेवकों व उपस्थित महिलाओं ने वैदिक रीति से गाय व बछड़ों की सामूहिक पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने गोपालन की महत्वता के बारे में लोगों को परिचित कराया। उन्होंने लोगों में गोसेवा का भाव जागृत करते हुए घरों से गो ग्रास निकालने की अपील की।

गो संपदा संरक्षण शोध संस्थान के संस्थापक अनिल शिवहरे ने गाय के सामाजिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक लाभ के बारे में बताते हुए आज के समय में गो-पालन की आवश्यकता पर बल दिया। गोपाष्टमी पर्व की महत्ता बताते हुए उससे प्राप्त होने वाले दुग्ध, दही व घी को अमृत समान बताया। अंत में ब्लॉक प्रमुख व हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजा सिंह सेंगर ने गोपालजी पुरवार, डॉ. गजेंद्र कुशवाहा व गोसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वीरेंद्र सिंह बिरहरा के बेटे गुड्डू बिरहरा को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनिल शिवहरे, डॉ. नितिन मित्तल, अशोक शिवहरे, मनोज गुप्ता, लालन ताम्रकार, गोपालजी पुरवार, रामजी ताम्रकार, जावेद अख्तर, रामशरण, थोपन यादव, गुड्डे, गोपालजी, रामजी ताम्रकार, भावना अरोड़ा, नैना साहनी, अर्चना, नविता, मधु पांडेय, निशा माहेश्वरी, रत्ना शिवहरे, स्नेहा शिवहरे आदि रहे।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़





