जालौन के इस मंदिर में बुढ़वा मंगल को लेकर शुरू हुई तैयारियां,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में बुढ़वा मंगल के महापर्व को देखते हुए हनुमान मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। नगर के प्रमुख हनुमानजी के मंदिरों में साफ, सफाई व साज, सज्जा का काम हो चुका है। हनुमान मंदिरों के आसपास दुकानें भी लगने लगी है।
भाद्रपद मास के आखिरी मंगलवार को बुढ़वा मंगल के रूप में मनाया जाता है। बुढ़वा मंगल के पर्व को लेकर लोगों में विशेष आस्था है। इसीलिए हनुमान भक्त इसे त्योहार के रूप मनाते हैं। उरई मार्ग स्थिति वीर बालाजी हनुमानजी मंदिर, फाटक वाले हनुमान मंदिर, 21 फुटा हनुमान मंदिर, हनुमंत साधना धाम, काली माता मंदिर के पास स्थित हनुमान मंदिर में बुढ़वा मंगल को लेकर विशेष तैयारियां चल रही है। यहां पर हनुमानजी की प्रतिमा को सजाया गया है। इसके साथ ही मंदिर की साफ सफाई व साज सज्जा का काम पूरा कर लिया गया है। मंदिर के पुजारी कमलेशजी ने बताया कि बुढ़वा मंगल के मौके पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और हनुमानजी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ नगर में अखंड रामायण पाठ औश्र जगह जगह भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105