रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में ट्रैक्टर सुधारने का काम कर रहे ट्रैक्टर मिस्त्री को दूसरे ट्रैक्टर के चालक द्वारा बेकाबू होकर टक्कर मारने के मामले में ट्रैक्टर मिस्त्री की मौत हो गयी थी। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर व उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी शहंशाह (36) की सहाव मोड़ के पास ट्रैक्टर मिस्त्री की दुकान है। रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान पर किसान का ट्रैक्टर सही कर रहे थे। उसी समय सरावन कर ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य ट्रैैक्टर के चालक ने बेकाबू होकर उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में जहां ट्रैक्टर मिस्त्री शहंशाह की मौत हो गई थी। वहीं, दूसरे ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला था। मामले में मृतक के पिता मोहम्मद सलीम कुरैशी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर व उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस टैक्टर की तलाश कर रही है।






