रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में त्योहार के दौरान ठेले ठिलिया वाले चलते फिरते रहें, बड़े वाहनों का बाजार में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह बात व्यापारियों के साथ बैठक में एसडीएम व सीओ ने कही।
आगामी धनतेरस और दीपावली के पर्व को देखते हुए एसडीएम राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता एवं सीओ अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में कोतवाली परिसर में व्यापारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान बाजार में बड़्रे वाहनों के प्रवेश के चलते जाम की स्थिति बन जाती है। जिस पर एसडीएम व सीओ ने अधीनस्थों को निर्देश देकर कहा कि त्योहार के दौरान दिन के समय बाजार में बड़े वाहनेां का प्रवेश बंद करना सुनिश्चित किया जाए। कहा कि ठेके ठिलिया वाले भी बाजार में घूमकर सामान बेचें किसी एक जगह खड़े होकर सामान न बेचें। उन्होंने इसमें व्यापारियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी दुकान के सामने यदि कोई सामान बेचता है तो उसे अधिक देर तक खड़ा न रहने दें। कहा कि यदि किसी व्यापारी के पास कैश अधिक है और उसे कैश रखने जाने के लिए सुरक्षा की आवश्यकता है तो कोतवाली में सूचना दें ताकि उसे फोर्स उपलब्ध कराई जा सके। कहा कि व्यापारी किसी भी तरह का जोखिम न लें, सुरक्षा सर्वोपरि है किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लें। इसके अलावा उन्होंने व्यापारियों से उनके प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगावाने की भी अपील की।

इस मौके पर इंस्पेक्टर क्राइम लालबाबू मिश्रा, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामजी गुप्ता, विवेक अग्रवाल, प्रेमकुमार गुप्ता, राममोहन गुप्ता, अनुराग निरंजन, अनिल गुप्ता, कौशल किशोर गुप्ता, हरि विश्नोई, गोपाल विश्नोई, शिवम गुप्ता आदि रहे।






