मुख्यालय में आयोजित ताइक्वांडो चेम्पियनशिप में जालौन के इस विद्यालय के बच्चों ने जीते इतने पदक

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन जनपद के मुख्यालय उरई स्थित इंदिरा स्टेडियम में आयोजित जिला ताइक्वांडो चौंपियनशिप में नगर के कन्हैयालाल अग्रवाल मेमोरियल बाल विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन आगामी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चौंपियनशिप के लिए हुआ। वहीं, विद्यालय परिवार ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया।
जिला मुख्यालय उरई स्थित इंदिरा स्टेडियम में आयोजित जिला ताइक्वांडो चौंपियनशिप में जिले भर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच कन्हैयालाल अग्रवाल मेमोरियल बाल विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दी और पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में खुशी, अनमोल, श्रवण, आदारित और सैफ ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं निर्मल, रिदम और सीनॉय ने रजत पदक हासिल किए। अनन्या और ओमिका ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्वर्ण पदक विजेता पांचों खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चौंपियनशिप के लिए हुआ है। अब ये खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयारी करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्लब के कोच सम्मान दीक्षित ने सभी पदक विजेताओं को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला सचिव सुधीर कुमार, अध्यक्ष काजल चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष शरद यादव और संरक्षक खुशबू अग्रवाल ने भी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।