रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में एआरटीओ ने नगर में गल्ला मंडी के पास चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें नियम विरूद्ध चल रहे दो ट्रैक्टर और एक ऑटो रिक्शा का चालान कर जुर्माना लगाया गया।
एआरटीओ विनय पाडे ने नगर में गल्ला मंडी के पास मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एआरटीओ ने दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। जिनमें आगे और पीछे अतिरिक्त सामान लगा हुआ था। नियम विरूद्ध ट्रैक्टर का संचालन होने पर एआरटीओ ने दोनों ट्रैक्टरों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं चेकिंग के दौरान एक ऑटो रिक्शा की फिटनेस न मिलने पर 11 हजार रुपयें का चालान किया गया। एआरटीओ ने बताया कि नियमानुसार ही वाहनों का संचालन करें। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।






