पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में दुकान पर सामान लेने गए युवक के साथ गाली-गलौज का विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर दाहिना हाथ तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पिता व पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तांबा निवासी विनोद कुमार पचौरी ने पुलिस को बताया कि सात नवंबर को रात करीब नौ बजे वह जरूरी सामान लेने सोनू तिवारी की दुकान पर गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद अनिल, विकास व कन्हैया ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडे से मारपीट की, जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया। मारपीट के बाद जब आसपास के लोग उसे बचाने के लिए आए तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गये। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पिता व पुत्रों के खिलाफ गाली गलौज मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया है।






