
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । दो दिन लगातार हुई बारिश के चलते कच्चे मकान में आई नमी के कारण शनिवार की देर शाम मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान, अनाज और जरूरी सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। पीड़ित परिवार के सामने अब सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी किसान जवान सिंह का परिवार कच्चे मकान में रहता था। समय के साथ कच्च मकान जर्जर हो गया था। शुक्रवार और शनिवार को लगातार हुई बारिश के चलते उनके कचे मकान में नमी आ गई थी। शनिवार की देर शाम उनका मकान नमी के चलते अचानक से भरभरा कर ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के अंदर नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। किसान ने बताया कि अभी मकान भले ही कच्चा था लेकिन उसमें रह तो लेते थे। अब मकान गिरने से छत भी नहीं बची है। घर गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया है। उन्होंने प्रशासन से परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने हल्का लेखपाल से मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन कराने और नियमानुसार आपदा राहत दिलाने की मांग की। साथ ही पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




