(ब्यूरो रिपोर्ट )
जालौन (उरई)। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में वृक्ष मित्र अभियान के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जालौन बालिका इंटर कॉलेज एवं मुरली मनोहर तालाब पर वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया।
बता दें आपको अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में नगर के जालौन बालिका इंटर कॉलेज और मुरलीमनोहर तालाब पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर परिषद के प्रांत कायर्कारिणी सदस्य हर्ष गुप्ता ने कहा कि प्रकृति का अंधाधुंध दोहन ही प्राकृतिक आपदाओं को निमंत्रण है। बाढ़ की विभीषिका हो या सूखा हो यह सभी मानव द्वारा प्राकृतिक संपदाओं को नष्ट करने का नतीजा है। तहसील संयोजक सत्यम याज्ञिक ने कहा कि यही स्थिति बनी रही तो आने वाली पीढ़ियों को हम केवल रेगिस्तान ही छोड़कर जाएंगे। इसलिए अब समय है कि प्रकृति से जो हमने लिया है उसे वापस लौटाया जाए। इसके लिए जितना संभव हो वृक्षों का रोपण करें। जिससे आने वाली पीढ़ियों को कष्ट न उठाना पड़े। कायर्क्रम में मौजूद डॉ. रंजना दुबे ने कहा कि संगठन का वृक्षारोपण का प्रयास अच्छा है। लेकिन मात्र पौधों का रोपण करके ही जिम्मेदारी पूरी नहीं होती है। इसकी देखभाल की भी जिम्मेदारी लेनी होगी। कायर्क्रम में नगर मंत्री आदित्य हृदय, स्वयं गोस्वामी, रिया राठौड़, शिवम सेंगर, प्रियांशु खेमरिया, कीतिर्मान श्रीवास्तव, प्रियांशु, सुमित, शांति, ईशा, नंदिनी, डॉली, कृतिका, ध्रुव, प्रियांशु आदि ने सहयोग किया।




