कथावाचक ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या,करता था पत्नी के चरित्र पर शक

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105

UP News Today । उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में एक कथा वाचक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी । शाहाबाद थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है की कथा वाचक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था इसी बात को लेकर दोनों में तू तू मैं मैं हुआ करती थी और कथा वाचक ने खाना बनाते समय पत्नी को राइफल से गोली मार दी जिसे आनंन-फानन में उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया जहां पर आज उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

यह है मामला

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हरदोई जनपद के शाहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रीपुर गांव में रहने वाले दुर्गा प्रसाद घरों में पूजा पाठ का काम करने के साथ ही कथा वाचक का काम भी करते हैं । बताया जा रहा है कि गुरुवार को उनकी पत्नी दुर्गेशवती किचन में खाना बना रही थी इसी दौरान वहां पहुंचे दुर्गा प्रसाद ने पत्नी से बहस करना स्टार्ट कर दिया और इसके बाद उसे राइफल से गोली मार दी जिससे वह लहू लोहान होकर वहीं गिर पड़ी आनन फानन में पहले तो उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर भेज दिया गया जहां उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई।

बेटे ने कहा माँ के चरित्र पर शक करते थे पापा

इस घटना के बाद दुर्गेशवती के बेटे हर्ष ने कहा कि उसके पापा मम्मी के चरित्र पर शक करते थे इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो जाता था। हर्ष ने कहा कि इसी के चलते उसके पिता ने माँ को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी।

Asp ने कही यह बात

इस घटना के सम्बंध में हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बयान जारी करते हुए कहा कि बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगी हुई है जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।