जालौन क्षेत्र में आपस में भिड़े दो अलग अलग पक्ष,,पुलिस ने की कार्यवाही

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में फाइनेंस पर खरीदी गई बाइक की किश्त को दो पक्षों के बीच विवाद का मामला कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छानी खास निवासी भीम सिंह व रवि कुमार का कैंथ निवासी प्रशांत कुमार व मनीष कुमार के साथ बाइक फाइनेंस पर खरीदने के बाद किश्तों के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच बाइक की किश्त को लेकर झगड़ा होने लगा। गाली, गलौज से शुरू हुआ विवाद बाद में हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों पक्षों को समझाने के बाद भी न मानने पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। जहां उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

रंजिश के चलते मारपीट, मामला दर्ज

जालाौन। रंजिश के चलते मारपीट व जाने से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही सुरेश कुमार उसके परिवार के साथ रंजिश मानते हैं आए दिन किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते रहते हैं। आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने उसके साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत उसने कोतवाली में की थी। इससे नाराज होकर मंगलवार की सुबह वह उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।