रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन में स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर गैस संबंधी सेवा के नाम पर उपभोक्ताओं से शुल्क लिए जाने की शिकायत करते हुए इसकी जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही अतिरिक्त गैस एजेंसी खोले जाने की भी मांग की गई।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी मुहम्मद अशफाक राईन ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि इंडेन गैस सर्विस में केवाईसी कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से शुल्क लिया जा रहा है। बिना शुल्क लिए केवाईसी नहीं की जा रही है। इतना ही नहीं गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराने के नाम पर भी शुल्क वसूला जाता ह।ै उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इसकी जांच कराने और नियम विरुद्ध लिए जा रहे शुल्क को बंद कराने की माग की है। उपभोक्ता का कहना है कि बैंक में केवाईसी की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध होती है और अन्य गैस कंपनियों में भी केवाईसी के लिए अलग से शुल्क नहीं लिया जाता है। ऐसे में गैस एजेंसी द्वारा केवाईसी के नाम पर शुल्क लिया जाना नियमों के अनुरूप है या नहीं, इसकी स्पष्ट जांच कराया जाना जरूरी है। गैस एजेंसी पर विभिन्न कार्य कराने के लिए लिए जाने वाले शुल्क की धनराशि भी चस्पा नहीं की गई है। जिसके चलते मनमानी वसूली की जाती है। उन्होंने गैस एजेंसी पर केवाईसी, नए कनेक्शन, अनिवार्य शुल्क, कनेक्शन ट्रांसफर, उपलब्ध सामान और उसकी निर्धारित कीमत की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कराने की भी मांग की है। इसके अलावा प्रत्येक भुगतान की विधिवत रसीद उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने की भी मांग की। ताकि उपभोक्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति नहीं रहे। इसके अलावा नगर में अतिरिक्त इंडेन गैस एजेंसी खोलने की मांग भी की गई है। जिसमें बताया किनगर की आबादी एक लाख से अधिक है और कुछ ग्रामीण क्षेत्र भी इससे जुड़े हैं। इतनी बड़ी आबादी के लिए वर्तमान में केवल एक इंडेन गैस एजेंसी संचालित है। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं का भार एक ही एजेंसी पर होने के कारण गैस कनेक्शन और अन्य गैस संबंधी सेवाओं के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताआंे की समस्याओं को देखते हुए एक अतिरिक्त गैस एजेंसी खोले जाने की भी मांग की गई।






