एसबी शिरोडकर बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर,,
(ब्यूरो रिपोर्ट )
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार की सुबह सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं । आज हुए तबादलों में लखनऊ व कानपुर के पुलिस कमिश्नर भी बदले गए हैं । शासन से जारी हुई लिस्ट के अनुसार आज यूपी में 7 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं । आज जो अधिकारी बदले गए हैं उनमें एडीजी अभिसूचना के पद पर कार्यरत एसबी शिरोड़कर को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है जबकि लखनऊ में पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात डीके ठाकुर को पुलिस मुख्यालय में प्रतीक्षारत किया गया है । इसके अलावा बीपी जोगदंड को कानपुर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया क्या है तो वही कानपुर में तैनात पुलिस कमिश्नर विजय कुमार मीणा को पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया है। इसके अलावा डीजी होमगार्ड के पद पर तैनात रहे विजय कुमार को डी जी सीबी सीआईडी बनाया गया है डीजी सीबीसीआईडी के पद पर तैनात रहे गोपाल लाल मीणा को डी जी कोऑपरेटिव सेल बनाया गया है एडीजी लॉजिस्टिक के पद पर तैनात विजय कुमार मौर्य को इस पद के साथ-साथ डीजी होमगार्ड का भी जिम्मेदारी दी गई है। देखिए पूरी लिस्ट —-





