पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर पालिका क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शासन से करीब एक करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। इस बजट से नगर के अंधेरे और प्रकाश विहीन इलाकों में नए बिजली पोल, एलईडी लाइट और हाई-मास्ट पोल लगाए जाएंगे, जिससे रात में आवागमन सुरक्षित होगा और नगर दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल व ईओ सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि स्वीकृत कार्यों के तहत वार्ड नंबर एक मोहल्ला दलालन में औरैया रोड पर वीरेंद्र की दुकान के सामने 12.5 मीटर ऊंचाई पर 5.49 लाख रुपये की लागत से हाई-मास्ट पोल एलईडी लाइट, छत्रसाल रोड पर कब्रिस्तान से समीम के घर तक बिजली पोल सहित एलईडी लाइट 7.11 लाख रुपये, काली माता मंदिर से कांजी हाउस तक बिजली पोल सहित एलईडी लाइट 12.08 लाख रुपये, बंबई वाले मंदिर से नत्थू यादव के घर होते हुए चुंगी नंबर चार पर महेंद्र के होटल तक बिजली पोल सहित एलईडी लाइट 46.51 लाख रुपये और बालाजी मंदिर से हरीपुरा चौराहे होते हुए इकलाख के घर तक बिजली पोल सहित एलईडी लाइट 29.78 लाख रुपये की लागत से लगाई जाएगी।






