पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में चित्रगुप्त समिति की बैठक अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में दिलीप श्रीवास्तव के आवास पर सम्पन्न हुई जिसमें समिति के विकास व भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
दीपावली के बाद यम द्वितीया के दिन होने वाली चित्रगुप्त पूजा के कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक में इस वर्ष दीपावली का पर्व छह दिवसीय होने के कारण निर्णय लिया गया कि पूजा यम द्वितीया 11 नवंबर दिन बुधवार को होगी। सामूहिक पूजा, अर्चना मोहल्ला नारोभास्कर में वीरेंद्र भवन स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में होगी। बैठक में एक प्रस्ताव आया कि नगर के प्रत्येक कायस्थ परिवार के आवास पर एक जैसी नेम प्लेट लगवाई जाए। समिति ने इस प्रस्ताव पर विचार करते हुए उसे स्वीकार कर लिया है। चित्रगुप्त पूजा के अवसर कायस्थ परिवारों से विवरण लेकर इस दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही समिति के निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए आजीवन सदस्य बनाने और इस वर्ष की सदस्यता का कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंदिर निर्माण के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ और एक ट्रस्ट बनाए जाने पर चर्चा हुई। बैठक का संचालन मंत्री अरविंद श्रीवास्तव ने किया। बैठक में श्रवण श्रीवास्तव, महेंद्र निगम, विजय निगम, सुशील श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव रहे।






