जालौन क्षेत्र में बिना प्रपत्रों के खनन में लगे वाहनों पर चला प्रशासन का हंटर,,पकड़े आधा दर्जन, लगा जुर्माना

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में अवैध खनन और बिना प्रपत्रों के चल रहे वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान परिवहन व राजस्व विभाग की टीम ने आधा दर्जन ट्रक डंपरों को पकडा है। जिन पर करीब छह लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
बुधवार को एसडीएम राकेश कुमार सोनी, एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार सतेंद्र कुमार गुप्ता के अलावा खनन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान उरई जालौन मार्ग पर ग्राम मिटारा के पास से छह डंपरों को पकड़ा गया। जिनके पास आवश्यक प्रपत्र नहीं थे। सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया और उन्हें कोतवाली में खड़ा कराया गया। एसडीएम राकेश सोनी ने इस संबंध में खनिज अधिकारी, क्षेत्रीय संभागीय परिवहन अधिकारी और वाणिज्य कर अधिकारी को पत्र जारी कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। संयुक्त टीम ने बताया कि चेकिंग के दौरान पकड़े गए वाहनों के चालक के पास खनिज परिवहन से संबंधित वैध प्रपत्र नहीं मिले। जिसके बाद वाहनों को सीज कर कोतवाली में खड़ा कराया गया है। इन वाहनों पर करीब छह लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।