डिजी शक्ति योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा कल किया जाएगा टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
Lucknow University news। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘डिजी शक्ति योजना’ के अंतर्गत कल दिनांक 15 नवंबर 2026 को भव्य टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों द्वारा राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल, बसंत कुंज, हरदोई रोड, लखनऊ में छात्र-छात्राओं को उपकरण वितरित किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के सुगम आवागमन हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार:
परिवहन एवं प्रस्थान: समारोह स्थल तक जाने के लिए समस्त निर्धारित बसें लखनऊ विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस (Old Campus) से रवाना होंगी।
रिपोर्टिंग समय: सभी पात्र छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया गया है कि वे कल प्रातः 7:00 बजे अनिवार्य रूप से ओल्ड कैंपस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं, ताकि समय पर प्रस्थान सुनिश्चित किया जा सके।
आधिकारिक अपडेट: कार्यक्रम से संबंधित अन्य विस्तृत दिशा-निर्देशों, पात्र छात्र-छात्राओं की सूची एवं रूट चार्ट की जानकारी के लिए विद्यार्थियों को नियमित रूप से लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के डिजी शक्ति (Digi Shakti) पोर्टल का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित विद्यार्थियों से अनुशासन बनाए रखने और समय से उपस्थित होकर इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है।






