रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में संचारी रोगों की रोकथाम और मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में अभियान चलाया। इस दौरान गांव की नालियों, जलभराव वाले स्थानों और गंदगी वाले क्षेत्रों में मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव कराया गया। साथ ही ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया।
गांव निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर लंबे समय से गांव में मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव कराने की मांग कर रहे थे। जिसका संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग से एमएमआई केके पांडेय के नेतृत्व में टीम के सदस्य सुरेश नागर, रियाजुल और विजय बहादुर सफाई कर्मचारियों धन सिंह व अतर सिंह के साथ शनिवार को गांव पहुंचे। टीम ने गांव की गलियों में बनी नालियों, जलभराव वाले स्थानों, कूड़े के ढेर और झाड़ियों के आसपास दवा का छिड़काव कराया। इसके अलावा ग्रामीणों को बताया गया कि बरसात और गर्मी के मौसम में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ता है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। उन्होंने ग्रामीणों से घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, नियमित साफ-सफाई रखने और रात में मच्छरदानी का प्रयोग करने की अपील की।
आप भी अपने संस्थान का विज्ञापन देकर कमाए लाभ






