जालौन पुलिस ने पकड़ा संदिग्ध युवक,, यह हुआ बरामद,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुकबिर की सूचना पर सहाव से औरेखी पुल के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये युवक के पास से एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी बाइक, तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल व एसआई सुरेशचंद्र समेत सौरभ शाक्य, राहुल सिंह के साथ औरेखी पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शनिवार की सुबह करीब चार बजे बाइक ले जा रहे युवक गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम जमरेही निवासी मंगली दुबे को रोककर जब उससे पूछतांछ की गई तो वह हड़बड़ा गया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। बाइक की कागजात के बारे में पूछने पर वह कागजात नहीं दिखा। बाइक की नंबर प्लेट की जब जांच की गई तो वह फर्जी निकली। जिसके बाद पुजिस युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि एक युवक फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक के साथ पकड़ा गया है। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

अवैध रूप से शराब बेचने जा रहा ,अरेस्ट

जालौन। अवैध रूप से बेचने के लिए ले जा रहे 19 क्वार्टर सहित एक व्यक्ति को छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी ने पकड़ा। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
कोतवाली में तैनात एसआई निसार अहमद को सूचना मिली कि कोंच रोड पर एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम करहल निवासी संदिग्ध राजू कुमार को रोककर जब उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें से 19 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पूछतांछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह अवैध रूप से शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।