
Kanpur news today । यूपी के कानपुर जनपद में रक्षाबंधन वाले दिन एक बहुत ही दुःखद खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा हो गया। 18 वर्षीय यशी सविता बाथरूम से निकलकर आंगन में पहुंची ही थीं कि अचानक जमीन धंस गई और वह करीब 3 साल पहले घर के अंदर कराई गई बोरिंग में जा गिरीं। हादसे की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है।

युवती को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी कर प्रशासन की टीमें जुटी हैं जबकि मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद बालिका को बोरवेल से बाहर निकाल लिया और अस्पताल ले गए जहाँ पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।।
सहायक पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी

इस दुखद घटना के सम्बंध में सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 28.08.2026 को थाना महाराजपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पूर्वा मीर में 16 वर्षीय बालिका के बोरवेल में गिरने की सूचना पर स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस एवं एनडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा लगभग 07 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बालिका को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया। पंचायतनामा की कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। कानून-व्यवस्था सामान्य है।




