उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हरी झंडी दिखाकर “तिरंगा मार्च” की शुरुआत की
(ब्यूरो रिपोर्ट )
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में केडी सिंह बाबू स्टेडियम , हजरतगंज से “विशाल तिरंगा मार्च” निकाला गया
शनिवार की शाम को निकाले गए “तिरंगा मार्च” को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरु किया गया। तिरंगा मार्च में लखनऊ की कमिश्नर डॉ रोशन जैकब, लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉक्टर इन्द्र्मणी त्रिपाठी, लखनऊ बार एसोसिएशन के सुरेश पांडे, अधिवक्ता, पत्रकार फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, योग साधक भारी संख्या में शामिल हुए ।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि तिरंगा मार्च केडी सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू होकर साहू सिनेमा होते हुए, हजरतगंज चौराहा घूम कर वापस केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर पूर्ण हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने बधाई दी।
इस अवसर पर बोलते हुए लखनऊ की कमिश्नर डॉ रोशन जैकब ने सभी को स्वतंत्रा दिवस के अमृत महोत्सव की बधाई दी।

इस अवसर पर बोलते हुए व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा भारत महाशक्ति बन गया है और पूरे विश्व को दिशा दिखा रहा है। उन्होंने कहा आज किसी की हिम्मत नहीं जो भारत की तरफ तिरछी निगाह से देख ले।
तिरंगा मार्च में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, प्रभारी मनीष पांडे, चेयरमैन अशोक यादव ,लखनऊ महामंत्री संजय त्रिवेदी, उपाध्यक्ष मनीष जैन, उपाध्यक्ष मोहित कपूर, मोहम्मद आदिल, राजीव शुक्ला, विभिन्न बाजारों के अध्यक्ष अरुण राय, वरीस्ठ व्यापारी नेता धर्मेंद्र गुप्ता, कुलदीप यादव, राधेश्याम शर्मा, श्याम सुंदर अग्रवाल, मसीहउज जमा गांधी, कमल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजेश सक्सेना, विनोद सोनकर ,मोहम्मद रिजवान, उमेश संवाल,सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, शैलेंद्र यादव, विजय यादव ,अंबुज शर्मा ,अमीनाबाद के प्रभारी हिमांशु गुप्ता ,युवा इकाई के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, अमित अवस्थी, विनय सोनकर ,विवेक श्रीवास्तव, उदय कांत श्रीवास्तव, आशु अग्रवाल, सदर बाजार के अध्यक्ष अखिल गोवर ,धीरज गुप्ता, अधिवक्ता मोहम्मद उमर, भारतीय राष्ट्रीय योग संस्थान के उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ,के के गुप्ता, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा सहित भारी संख्या में व्यापारी, अधिवक्ता, पत्रकार, योग साधक शामिल थे
