लखनऊ के मशहूर होटल में लगी भीषण आग,,, 4 की मौत,

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक होटल में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि आग लगने से होटल में ठहरे चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है और दस लोग आग की लपटों में घिरकर घायल हो है। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की टीम ने राहत बचाव कार्य करना शुरू कर दिया है।आग में घिरे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। लखनऊ के होटल में आग लगने की घटना को सीएम योगी ने न केवल बहुत ही गम्भीरता से लिया बल्कि वह स्वयं अस्पताल में भर्ती घायलों के बीच पहुंचे और उन्हें हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया।

लखनऊ के गोखले मार्ग पर है होटल लवाना

सोमवार की सुबह लखनऊ के जिस होटल में आग लगी वह राजधानी के vvip क्षेत्र में शुमार हजरतगंज के गोखले मार्ग पर स्थित है। आज सुबह इस होटल में आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना पर मौके पर जब दमकल कर्मी पहुंचे तो पता चला कि आग में कई लोग फंसे हुए हैं इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बड़ी ही सूझ बूझ का परिचय देते हुए पहले तो आग में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करना शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि होटल में आग लगने के बाद पूरे क्षेत्र में धुंआ फैल गया था।

होटल में लगी भीषण आग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खिड़की के रास्ते बचाव कार्य में लगे दमकल कर्मियों को पहले तो एक महिला मृत अवस्था में मिली इसके अलावा कई लोग घायलावस्था में मिले। दमकलकर्मियों और पुलिस प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में चार लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। जबकि दस लोगों के घायल होने का भी मामला प्रकाश में आया है जिनका उपचार चल रहा है।

लखनऊ में लेवाना होटल में लगी आग का सीएम योगी ने लिया संज्ञान

लखनऊ के होटल लवाना में लगी भीषण आग की घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ के लेवाना होटल में लगी आग का संज्ञान लिया।
सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नही मुख्यमंत्री श्री योगी आग में घायल हुए लोगो का हाल जानने के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम योगी ने लेवाना अग्निकांड पर जाँच बैठा दी है और मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर की संयुक्त टीम करेगी जाँच इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अग्निकांड में घायल हुए घायलों को फ्री और बेहतर इलाज का आदेश भी जारी किए।

फायर ऑफिसर ने दी जानकारी

होटल में आग लगने के सम्बंध में फायर ऑफिसर अभय प्रताप सिंह ने बताया आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, इनके पास कुल 30 रूम थे जिसमें से 18 भरे हुए थे। उनमें 35-40 लोगों के रहने की संभावना है, कुछ लोग सुबह निकल गए थे और कुछ लोग सूचना मिलने के बाद निकले और कुछ लोग जो फंसे रह गए उन्हें बाहर निकाला गया है। मृतकों की हुई पहचान,, मंगेतर थे मृतक महिला व पुरूष

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार होटल लवाना में जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें से एक महिला व पुरूष की पहचान कर ली गयी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों मंगेतर थे इनमे साहिबा कौर और गुरनूर आनंद लखनऊ के सराय फाटक गणेशगंज के रहने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतकों के परिजनों ने बताया कि दोनों होटल लवाना में पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे।

फ़ाइल फोटो

Leave a Comment