लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने लगातार 3 ट्वीट करते हुए सपा पर हमला बोला है
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सपा यूपी में अपना जनाधार खोती जा रही है जिसके लिए उसका अपना कृत्य मुख्य कारण है परिवार पार्टी व 8नके संगठन में आपसी झगड़े खींचतान तथा आपराधिक तत्वों से इनके खुली सांठगांठ व जेल मिलान आदि की खबरें मीडिया में आम चर्चाओं में है तो फिर लोगों में निराशा क्यों ना हो? बसपा सुप्रीमो ने कहा कि साथ ही सपा की भाजपा के साथ अंदरूनी मिलीभगत किसी से छिपी नहीं है और यही खास वजह है कि सपा के मुख्य विपक्षी पार्टी होने पर बीजेपी सरकार को यहां वॉकओवर मिला हुआ है। सरकार को अपनी मनमानी करने की छूट है इससे आम जनता व खासकर मुस्लिम समाज का जीवन त्रस्त हुआ उनमें काफी बेचैनी है उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अपनी इसी प्रकार की जनविरोधी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों के खिलाफ अक्सर अनर्गल व बचकानी बयानबाजी आदि करके व करवा कर लोगों का ध्यान बांटने का प्रयास करते रहते हैं जिससे लोगों व बांटन देश की अन्य विपक्षी पार्टियां को भी सपा से सावधान रहने की जरूरत है।





