
Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को उसे समय हड़कंप मच गया जब एक महिला का रक्त रंजित शव नहर किनारे मिला। काकोरी क्षेत्र में हुई घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी । सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतका की शिनाख्त प्रेमवती उर्फ परी परी पत्नी प्रदीप के रूप में हुई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
नहर किनारे मिली लाश
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह काकोरी थाना क्षेत्र के गोहर मऊ नहर के पास लोगों ने एक महिला की रक्त रंजित लाश पड़ी देखी बताया जा रहा है कि महिला प्रेमवती उर्फ परी की शादी 18 साल पहले सेमरामऊ निवासी राजू यादव के साथ हुई थी और उसका एक 17 साल का बेटा भी है। बताया जा रहा है कि पहले पति राजू के साथ विवाद होने के चलते उसने 8 महीने पहले प्रदीप यादव के साथ कोर्ट मैरिज की थी और रात में उसने सबके साथ बैठकर खाना खाया और जब देर रात प्रदीप की आंख खुली तो प्रेमवती बिस्तर पर नहीं थी उसने आसपास तलाश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिली और सुबह उसकी लाश नहर के किनारे पाई गई। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या किस वजह से की गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से छानबीन करने में जुटी हुई है ।
पुलिस ने जारी किया बयान
आज दिनांक 17.09.2026 को समय करीब 07:25 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गौहरामऊ के बाहर आम के बाग के बगल नहर की पटरी पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक, कन्ट्रोल रूम एवं उच्चाधिकारीगण को अवगत कराते हुए मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे, जहां एक महिला का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त करायी गई तो मृतका की पहचान प्रेमा पत्नी प्रदीप यादव पुत्र लालता प्रसाद, निवासी ग्राम गौहरामऊ के रूप में हुई। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी पाए गए हैं। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन एवं जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में यह भी तथ्य प्रकाश में आया है कि मृतका की पूर्व में करीब 18 वर्ष पूर्व राजू पुत्र जमुना प्रसाद यादव, निवासी सेमरामऊ, थाना काकोरी से शादी हुई थी, जिससे उनका करीब 17 वर्षीय एक पुत्र है। वर्तमान पति प्रदीप यादव के साथ मृतका द्वारा करीब 08-10 माह पूर्व कोर्ट मैरिज की गई थी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




