
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में भारत विकास परिषद की प्रमुख शाखा के सहयोग से बुधवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जालौन नगर की ओर से पुरानी नझाई स्थित श्री द्वारकाधीश लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने कुल 290 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा सिंह राजपूत एवं प्रशिक्षु चिकित्सक डॉ. आयुष ने मरीजों की जांच कर उन्हें पांच से सात दिन की आवश्यक औषधियां वितरित कीं। इस दौरान मौसम में हो रहे बदलाव के कारण बढ़ रही सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट संबंधी समस्याओं और चर्म रोगों से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी।
शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सालय की स्टाफ नर्स वर्षा कुशवाहा एवं वार्ड बॉय राहुल पाठक, अजीत सिंह और शानू का विशेष सहयोग रहा। शिविर में मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ उपचार एवं दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




