लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार तीन दिनों से हो रही वारिश के कारण शुक्रवार की सुबह लखनऊ में एक बहुत बड़ा हादसा प्रकाश में आया है। खबर के मुताबिक लखनऊ के दिलकुशा के पास झोपड़ी में रह रहे मजदूरों के ऊपर दीवार भरभराकर गिर गई। इस घटना के चलते नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने बचाव कार्य शुरू करते हुए दो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लखनऊ में हुए इस दर्दनाक हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता देने के साथ ही घायलों को समुचित उपचार देने के निर्देश जारी किए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में स्थित दिलकुशा गार्डन में बीती देर रात एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया है। यहाँ पर रेलवे लाइन के किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों पर अचानक दीवार भरभराकर झोपड़ी पर गिर गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दुखद घटना में तीन पुरूष तीन महिला व तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। बताया जा रहा है कि झोपड़ी बनाकर रह रहे लोग झाँसी जिले से यहाँ पर मजदूरी करने आये थे जिनके साथ यह दुःखद हादसा हो गया जिसमें नौ लोग अपनी जान गवां बैठे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिन नौ लोगों की इस हादसे में जान गई उनके नाम यह है-
मृतकों के नाम ????
प्रदीप (28) – पचवारा झांसी
रेशमा (25) पत्नी प्रदीप – झांसी
नैना (01) – झांसी
चंदा (25) – पचवारा पत्नी धर्मेंद्र
धर्मेंद्र (28) – पचवारा
मानकुंवर देवी (45) – पत्नी पप्पू
पप्पू (50) – पचवारा
एक साल का लड़का – पिता धर्मेंद्र झांसी
दो साल का लड़का- पिता धर्मेंद्र झांसीl
मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना,, आर्थिक मदद का एलान
लखनऊ में हुये दर्दनाक हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। खबरों के अनुसार सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने और घायलों के समुचित उपचार कराने के निर्देश जारी किए हैं।




