जालौन में भारत विकास परिषद ने कराया इस प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में भारत विकास परिषद द्वारा अखिल भारतीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन नगर के विद्यालयों में कराया गया। इस दौरान प्रतिभागी छात्रों को सामान्य ज्ञान की पुस्तकों का भी वितरण किया गया।
भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा द्वारा नगर के एनएसटी स्कूल, कन्हैयालाल अग्रवाल मैमोरिययल बाल विद्या मंदिर और स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज और अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में 310 और जूनियर वर्ग में 196 कुल 506 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। लगभग डेढ़ घंटे के समय में आयोजित हुई इस परीक्षा में भारत की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भौगोलिक विरासत से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया कि इससे भारतीय संस्कृति को समझने में मदद मिली है। विद्यालय संचालक जसवंत सिंह तोमर व खुशबू अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिताएं बचें को स्वयं के आकलन का माध्यम है। जो बच्चा प्रतियोगिता में भाग लेता है, उसे पता होता है कि उसने क्या अच्छा किया है और आगे उसे कितनी मेहनत की आवश्कया है। निश्चित ही बच्चों को इसका फायदा मिलेगा। भारत विकास परिषद के शाखाध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेयी ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस प्रारंभिक प्रतियोगिता में सफल प्रतियोगी को जिले स्तर, मंडल स्तर और राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। अंत में सभी प्रतिभागितयों को सामान्य ज्ञान से संबंधित पुस्तकों का वितरण किया गया।