यूपी विधानसभा सत्र : सपा के पैदल मार्च को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने किया प्रहार,, कही ये बड़ी बात

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा विधायकों द्वारा सपा कार्यालय से लेकर विधानसभा तक निकाले जाने वाले पैदल मार्च को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने मुख्य विपक्षी दल सपा पर करारा प्रहार किया है। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्या ने कहा कि जनता ने जिन्हें पैदल किया है वह पद यात्रा नहीं पद यात्रा के नाम पर केवल फ़ोटो सेशन कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि यूपी में आज से शुरू हो रहे मानसून सत्र को लेकर सरकार को घेरने के लिए मंहगाई समेत कई अन्य मुद्दों पर सपा कार्यालय से विधानसभा तक पैदल मार्च करने का एलान किया है। सपा विधायकों के पैदल मार्च को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने करारा प्रहार करते हुए कहा कि आजादी का अमृत काल गरीब कल्याण के लिए समर्पित है, जिन्हें जनता ने पैदल किया वह पदयात्रा नहीं पदयात्रा के नाम पर केवल फ़ोटो सेशन कर रहे हैं। सपा के पास मुद्दे हैं तो सदन में चर्चा करो।

Leave a Comment