जालौन क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जलमग्न हुए खेत,किसानों को सताने लगी ये चिंता

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में लगातार हो रही है बारिश के चलते खेत जलमग्न है। लगातार पानी बरसने के कारण आसपास के गांवों में किसानों को बोई गई फसल के खराब होने की आशंका सताने लगी है। खेत में पानी भरे रहने के कारण आगली फसल की बुआई भी प्रभावित हो सकती है।
पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। सावन के महीने में बारिश को लेकर किसान खुश थे कि उनके द्वारा खेतों में बोई गई बाजारा, तिल, मक्का, ज्वार, मूंगफली की फसल अच्छी होगी जिससे उन्हें मुनाफा होगा। लेकिन लगातार हो रही बारिश व समतल खेतों से पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण मौजा अकोढ़ी दुबे, गायर, सुढ़ार सालाबाद व गायर समेत आसपास खेत पानी से लबालब भरे हुए हैं। खेतों में पानी भरे रहने के कारण खेतों में खड़ी फसल सड़ने लगी है। कम लागत में तैयार होने वाली तिल की लहलहाती फसल को देखकर जिन किसानों के चेहरे खुश दिख रहे थे।

अब जब फसल पानी में सड़ने लगी है तो उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है। अपनी आंखों के सामने खराब होती फसल को देखकर किसान परेशान हैं। खेतों से पानी की निकासी न होने के कारण अगली फसल की बुआई भी प्रभावित हो सकती है। इस फसल के खराब होने के बाद अगली फसल को समय से बुआई के लिए चिंतित किसानों संजीव द्विवेदी, राजीव द्विवेदी, प्रखर द्विवेदी, मेघा द्विवेदी, हेमवती नंदन, विवेक निरंजन, महेन्द्र पाल, दिलीप विश्वकर्मा, प्रदीप निरंजन, शिवपाल सिंह, रामकुमार बाथम ने डीएम से खेतों के पानी की निकासी के लिए नाली बनवाने की मांग की है जिससे भविष्य में किसानों की खेत भरने के कारण फसल बर्बाद न हो सके। किसानों ने नष्ट हो रही फसलों का मुआवजा दिलाने की भी मांग की है।