लखनऊ के ताज होटल में विदेशी क्रिकेटर के कमरे में निकला सांप,, जमकर वायरल हो रही ये पोस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार की शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब लीजेंड लीग मैच खेलने लखनऊ आये एक विदेशी क्रिकेटर के होटल के कमरे से सांप निकल आया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कमरे में सांप निकलने की सूचना क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से दी। फिलहाल लखनऊ के इस प्रतिष्ठित होटल के कमरे से सांप निकलने का मामला सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आज से लीजेंड लीग मैच खेला जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ के ताज होटल के कमरे में जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया है। लीजेंड लीग के खिलाड़ी मिशेल जॉनसन के कमरे में सांप निकला है।

जॉनसन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ में ताज होटल में क्रिकेट टीम रुकी हुई है। वहीं ताज होटल के रूम में निकले सांप की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।लीजेंड लीग के खिलाड़ी मिशेल जॉनसन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि “किसी को पता है कि यह किस प्रकार का सांप है ?? बस मेरे कमरे के दरवाजे पर लटक रहा था, ”जॉनसन की इस पोस्ट पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रेट ली और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर ने कमेंट किया है। लखनऊ के ताज होटल से क्रिकेटर के कमरे में सांप निकलने का मामला सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Comment