रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव की जीत पर सपाइयों ने जीत की खुशी में बस स्टैंड स्थित गांधी स्मारक पर पहुंचकर गोले दागे और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता का परिणाम बताया।
चुनाव में डॉ. मानसिंह यादव की जीत की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत का जश्न मनाने के लिए कार्यकर्ता गांधी स्मारक पर एकत्र हुए। यहां आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर चुनाव में प्रभारी बनाए गए गुलाब सिंह जाटव ने कहा कि डॉ. मानसिंह यादव की जीत समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत पर जनता के भरोसे का प्रतीक है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में मेहनत की, जिसका परिणाम जीत के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगी।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, हाजी मंसब खान, मानसिंह वर्मा, गुलाब सिंह जाटव, दीपू त्रिपाठी, थोपन यादव, हरिश्चंद्र यादव, सुरेशराव डेंगरे, रमाकांत निरंजन, विनय श्रीवास्तव, नरसिंह यादव, इमरान अंसारी, सोमिल याज्ञिक, निशांत पाठक, राजू यादव, अनस अहमद, जाकिर सिद्दीकी आदि रहे।






