रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में सरकारी शराब की दुकानों के खुलने व बंद होने का समय निर्धारित हैं। चर्चा है कि बस स्टैंड के पीछे संचालित देशी शराब की दुकान सूर्याेदय के साथ खुल जाती है तथा ओवररेट में शराब की बिक्री की जाती है। सुबह से शराबियों के जमावड़े के स्कूली छात्र छात्राओं व मंदिर जाने वाली महिलाओं को दिक्कत हो रही है।
बस स्टैंड के पीछे देशी शराब की दुकान संचालित हो रही है। शराब की दुकानों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से शुरू होता है। नगर के जितेंद्र सिंह, विवेक, राहुल, आदि ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी इस दुकान का सेल्समैन सुबह छह बजे से दुकान खोल लेता है। सुबह छह बजे से शराब की दुकान खुलने के कारण यहां से कुछ दूरी पर संचालित बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्राओं व आसपास के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निकलने में दिक्कत होती है। सुबह से दुकान खुलने के कारण यहां शराबियों का जमावड़ा लगने लगता है और आसपास ही शराब पीकर गंदी गंदी गालियां देना शुरू कर देते। ऐसे में ऐसा निकलने वाली छात्राओं के साथ प्रातः मंदिर जाने वाली महिलाओं व बच्चों को शर्मसार होना पड़ता है तथा सिर झुकाकर निकलना पड़ता है। मुनाफे के चक्कर में सेल्समैन समय से दुकान खोल लेता है और ओवररेट पर शराब बेची जाती है। इसके बाद भी आबकारी विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। नगर के लोगों ने आबकारी विभाग से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।






