रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बेचने के लिए शराब के क्वार्टर लेकर जा रहे युवक को चौकी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल को सूचना मिली कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड मलकपुरा के पास एक संदिग्ध युवक कोई नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी ग्राम अमखेड़ा निवासी नीलेश कुमार पुत्र रमेश कठेरिया को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 19 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पूछतांछ में उसने बताया कि वह शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।






