जालौन पुलिस और स्वाट टीम को मिली सफलता,, मुठभेड़ के बाद बदमाश अरेस्ट,,

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम के संयुक्त अभियान में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को धर दबोचा। बदमाश द्वारा की गई फायरिंग के जबाव में पुलिस टीम की गोली बदमाश के पैर में लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश को न्यायालय में पेश किया।
बुधवार रात कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद व स्वॉट टीम को सूचना मिली कि विभिन्न घटनाओं में लिप्ट एक अंतर्जनपदीय बदमाश बाइक लेकर कोंच रोड होकर निकल रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम को देखते ही बाइक सवार बदमाश ने कोंच चौराहे से आगे कुंदनपुरा रोड पर बाइक डाल दी। पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर दिया। जबाव में पुलिस टीम की ओर चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी। पुलिस ने आरोपी जनपद औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलनगर निवासी आजाद को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व तीन कारतूस समेत घटनास्थल से एक खोखा कारतूस बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से कानपुर देहात के अकबरपुर से चोरी गई एक बाइक, कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित 9500 रुपये नकद व एक मोबाइल बरामद किए। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय शातिर बदमाश पकड़ा गया है। उसके खिलाफ जनपद के साथ ही अन्य जनपदों में लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश का इलाज कराकर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।