जालौन नगर में चलाया गया सघन बिजली चेकिंग अभियान,,चोरी की बिजली जलाते मिले इतने लोग

मुख्य अभियंता झांसी ने चेकिंग में आठ कोचोरी से बिजली जलाते पकड़ा

(ब्यूरो रिपोर्ट )

जालौन (उरई)। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के नगर जालौन में शुक्रवार को बिजली विभाग के मुख्य अभियंता झांसी के नेतृत्व में नगर में सघन बिजली चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान 8 लोग चोरी से बिजली जलाते हुए मिले। बताया जा रहा है कि जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा कम से कम एक हजार रुपये भी बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं से वसूली की गई।
हमारे स्थानीय प्रतिनिधि से मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग मुख्य अभियंता झांसी परिक्षेत्र पाथिर्व कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता विनय कुमार, अधिशासी अभियंता एमएन भारतीय, जेई पैश्विनी राम, विजिलेंस जेई अजीम खान, विजलेंस इंस्पेक्टर प्रदीप तिवारी, उमाकांत पण्डे एवं टीजीटू नरेंद्र सोलंकी की टीम ने जालौन नगर में सघन बिजली चैकिंग अभियान चलाया। बिजली चैकिंग अभियान के दौरान टीम ने नगर के मोहल्ला हरीपुरा, नारोभास्कर, मुरलीमनोहर, बैठगंज आदि आधा दजर्न मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि अभियान के दौरान 8 स्थालों पर लोग चोरी से बिजली जलाते हुए मिले। जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। चेकिंग के दौरान टीम ने कम से कम एक हजार रुपये भी बकाया होने पर उपभोक्ताओं से वसूली की।
मुख्य अभियंता ने बताया कि सितंबर माह में जालौन जिले से 70 करोड़ रुपये बकाया वसूली का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक लगभग 10 करोड़ बकाया की ही वसूली हो सकी है। इसलिए उपभोक्ताओं से वसूली का प्रयास किया जा रहा है। एक एक हजार रुपये के बकाएदार ही आगे चलकर बड़े बकाएदार बन जाते हैं। इसलिए प्रयास है कि एक हजार रुपये बकाया तक की धनराशि उपभोक्ता भी अपने बिल समय से जमा कर दें। ताकि बाद में उन्हें परेशान न होना पड़े। उन्होंने नगर के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय से अपने बिजली के बिल जमा करें ताकि बाद में उन्हें परेशान न होना पड़े। कहा कि चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment