जालौन के इस मंदिर में सम्पन्न हुआ 223 वां सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में नमो नमो सनातन हिंदू महासभा के द्वारा 223वां सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ कुटिया वाले हनुमान जी मंदिर पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर अयोध्या से पधारे महंत माधव दास जी महाराज का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वाक्यस्पति मिश्रा, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण निर्मल ने महंत माधव दास जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंदिर पर आयोजित सत्संग में महाराज जी ने प्रवचन के माध्यम से हनुमान जी की महिमा का वर्णन किया।अपने प्रवचन में उन्होंने बताया कि अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से राम जन्मभूमि को लेकर श्रद्धालुओं में अलग ही भाव देखने को मिला है। हनुमानगढ़ी मंदिर पर लाखों की संख्या में भक्तों का आवागमन होता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी अतुलित बल के धाम हैं। जब तुलसीदास जी ने देखा कि हनुमान जी की पूंछ के एक रोम में 10 हजार हाथियों का बल है, तो उनके पूरे शरीर में कितना बल होगा, इसलिए उन्होंने अतुलित बल लिखा है। उन्होंने बताया कि लंका में हनुमान जी ने 10 पुत्रों को, जिनमें 10 हजार हाथियों का बल था, अपनी पूंछ में लपेटकर आकाश मार्ग में फेंक दिया, जिससे वह न ऊपर जा सके न नीचे आ सके, क्योंकि उन्हें अमरता का वरदान था। उन्होंने कहा कि हनुमान जी को जानकी जी के द्वारा लंका में अशोक वाटिका में अजर-अमर गुणनिधि होने का वरदान मिला था।महाराज जी ने कहा कि नमो नमो सनातन हिंदू महासभा 5 साल से निरंतर हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ कर रहा है, यह सुनकर उन्हें बड़ी प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि सनातन को बढ़ाने में संगठन का बहुत योगदान है। भगवान के प्रति प्रेम और श्रद्धा को देखकर उन्हें बड़ी प्रसन्नता हुई। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।