झाँसी के इस कॉलेज में हुई अलग बुंदेलखंड राज्य की आवश्यकता पर भाषण प्रतियोगिता, सबने मिलकर कही यह बात

Oplus_131072

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़


Jhansi news today । श्री रघुराज सिंह इंटर कॉलेज, झांसी में स्वर्गीय श्री रघुराज सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री रघुराज सिंह स्मृति भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की आवश्यकता” रखा गया। इसमें विभिन्न छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री हरगोविन्द कुशवाहा ने नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को उनके पद एवं दायित्वों की शपथ ग्रहण कराई तथा विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डायरेक्टर अजय सिंह ने स्कूल के उद्देश्य की जानकारी देकर कहा कि हमारा उद्देश्य गरीबों के बच्चों को अग्रिम पंक्ति पर लाना है। अतिथि गणों में भारत प्रजाशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पंकज रावत, स्वतंत्र जनता राज पार्टी के अध्यक्ष घनश्याम कोरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील तिवारी, कौशलेन्द्र दुबे उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के मैनेजर एवं बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण को क्षेत्र के विकास, रोजगार एवं किसानों की खुशहाली के लिए आवश्यक बताते हुए विद्यार्थियों से बुंदेलखंड के विकास के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।


कार्यक्रम का संचालन कु. निकिता सिंह ने किया तथा अंत में कु. वंदना कुशवाहा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के परिणाम: सीनियर वर्ग में बीकेडी की अनामिका पटेल ने प्रथम, बीकेडी की हर्षिता अवस्थी ने द्वितीय तथा रघुराज प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में नैना प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पलक परिहार एवं निहारिका पाल ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा दृष्टि अहिरवार एवं कृतिका पाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर राजकुमार विश्वकर्मा, जितेंद्र नामदेव, छाया शुक्ला, निशा रावत, आनंद प्रताप सिंह, दीप्ति रजक, सौम्या श्रीवास, अतुल नामदेव, आयुष तिवारी, अलका कौशल, ज्योति वर्मा, तुवा खानम, प्रिया मिश्रा, मोहिनी पटेल एवं नितिन पटेल , सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़