पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
Samajwadi party news today । समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले बीजेपी को तगड़ा झटका दिया। शनिवार को बीजेपी के कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व राज्यमंत्री उत्पल राय समेत कई नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया। जानकारी के अनुसार, अनिल कसाना (गाजियाबाद, ब्लॉक प्रमुख), उत्पल राय (bjp कार्यकारिणी सदस्य) पूर्व राज्यमंत्री और अवधेश चौहान रेउसा, ब्लॉक प्रमुख) समेत कई नेताओं ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हुए।इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग भी आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं, सबका स्वागत है। कमल छोड़ कर कमल हमारे साथ आ गए। उतपल का मतलब कमल है। कमल उनका मुर्झा गया है, इसलिए नारा लगा रहे हैं, राधे राधे कमल खिला दे। हमारे यहां विदाई में भी राधे राधे कहते हैं। अनिल कसाना का इलाका दिल्ली जैसे लगता है। गाज़ियाबाद और लोनी विधानसभा के सभी वादे सरकार बनने पर पूरा करेंगे। अवधेश चौहान को कल ही बुलाया। इन्होंने मन पहले से ही बना लिया था। इनके आने से सीतापुर में पार्टी मजबूत होगी। जो भी अवधेश हैं, सब जीत रहे हैं। आज न्याय मिलना और सम्मान पाना सबसे बड़ा संकट का विषय है। ये सब बीजेपी के कारण है। बीजेपी हटेगी, तभी संकट मिटेगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर मामले पर आज प्रेस कांफ्रेंस नहीं करूंगा। दो दिन के शोक के बाद प्रेस कांफ्रेंस करूंगा। मैं चुनाव आयोग तक पत्र लिखूंगा। जिन अधिकारियों ने 10 साल से बीजेपी के लिए काम किया है, उसके खिलाफ हम पत्र चुनाव आयोग को लिखेंगे। रिश्तेदार के रिश्तेदार ऐसी जगह बैठे हैं। सपा नेता ने कहा कि 1 करोड़ 27 लाख बयान के बाद आयोग उन पर दबाव बनाया, जिसके उन्होंने कुछ नहीं बोला। पीडीए समाज के वोट के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जब हम सीट देखते हैं औऱ उसके पहलू देखते हैं, जिसमें कुछ सीट कांग्रेस जीत सकती है, सब पहलू पर बात करेंगे। कुंडा रामकथा पर अखिलेश ने कहा कि सपा रामायण मेला कराती थी।
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़





