नवरात्र व अन्य त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम योगी ने जारी किए ये निर्देश,,,

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र और इसके बाद आने वाले त्योहारों के दौरान जन आस्था का पूरा सम्मान करते हुए अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री श्री योगी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल, जोन, रेंज, पुलिस कमिश्नरेट और जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 44 हजार से अधिक स्थलों में माँ दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाती रही हैं। सीएम योगी ने सूबे में तैनात अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा आयोजन समितियों से संवाद के माध्यम से प्रतिमाओं की स्थापना सुरक्षित स्थान जैसे सार्वजनिक पार्क आदि में कराई जाए ताकि सड़क पर सामान्य यातायात प्रभावित न हो। उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा कि मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम के समय पुलिस बल की तैनाती के लिए स्थानीय जरूरतों के मुताबिक रणनीति तैयार की जाए इस समय नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है ऐसे में मूर्ति विसर्जन के समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है ताकि कोई हादसा न हो।सीएम योगी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि रामलीला हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है इसमें बड़ी संख्या में आम जनमानस सहभाग करते हैं देर रात तक रामलीला का मंचन चलता रहता है ऐसे में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए आवश्यकतानुसार पुलिस की तैनाती एवं पेट्रोलिंग कराई जाए।

Leave a Comment