दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर पर करारा तंज कसा है । उन्होंने कहा कि एलजी साहब रोज मुझे जितना डांटते हैं उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटती है ।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और वहां पर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आप संयोजक अरविंद केजरीवाल भाजपा पर प्रहार करने के साथ ही साथ एलजी पर भी तंज कसने में पीछे नहीं हटते हैं । इसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज देखने को मिला जब आप संयोजक श्री केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी पर करारा तंज कसते हुए ट्वीट किया।
ये किया ट्वीट
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि एलजी साहब रोज मुझे जितना डांटते हैं उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटती पिछले 6 महीने में एलजी साहब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे है उतनी पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे आगे उन्होंने लिखा एलजी साहब थोड़ा चिल करो और अपने सुपर बॉस को भी बोलो थोड़ा चिल करें । आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।





