(संजय सिंह की रिपोर्ट )
लखनऊ। गोसाईगंज मे सुल्तानपुर रोड पर मलौली की पुलिया के निकट स्थित भाकियू कैंप कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह का जन्म दिवस किसान,मजदूर,अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया।यह आयोजन भाकियू एस एल (टिकैत) संगठन लखनऊ की जिला कार्यकारिणी के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस आयोजन मे बाबा टिकैत की प्रतिमा पर तिलक चंदन लगाकर फूल माला पहनाई गई और लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। सुरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे किसानो को किसान मसीहा के जीवन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे लोगो को बताया कि किस तरह से उस किसान मसीहा के हुक्के की गुड़गुड़ाहट से दिल्ली की सरकार को हिल जाती थी।उसने किस तरह से पूरे संसार में किसानों की आवाज को बुलंद कर दिया था।अंत में लखनऊ जनपद में संगठन को किस तरह से मजबूत किया जाए इस बात पर भी चर्चा की गई।
mail us your news : uttampukarnews@gmail.com
टिकैत के जन्म दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित- मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, प्रदेश के (किसान नेता) गौरव यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री सरदार दिलराज सिंह, जिला सचिव सुनील वर्मा, जिला संगठन मंत्री राजकुमार यादव,जिला मीडिया प्रभारी करन गुप्ता (बीरू), नगर अध्यक्ष तौकीर फरहद, तहसील अध्यक्ष खन्ना लाल, तहसील अध्यक्ष विरेंद्र सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष मदन लाल लोधी, तहसील उपाध्यक्ष लव पटेल,ब्लॉक अध्यक्ष बद्री प्रसाद रावत, ब्लॉक अध्यक्ष लालता प्रसाद पटेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष रामअचल, ब्लॉक संगठन मंत्री लाल बहादुर, ब्लॉक सचिव जगन्नाथ, किसान नेता सुशील कुमार, राजेश कुमार लोधी, दिलीप कुमार, तहसील उपाध्यक्ष सोमेंद्र मौर्य, तहसील महामंत्री राम सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष संदीप मौर्य, किसान नेता संदीप यादव, किसान नेता हरदीप सिंह, मन्नीलाल, दिलशाद अली, मैकूलाल, महिला जिला उपाध्यक्ष सोना देवी, महिला किसान नेता सुमन यादव, महिला जिला सचिव नबीहूंन सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




