लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ में स्थित बाल्मीकि मंदिर पहुँचकर भगवान बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।
सीएम योगी ने कही ये बात
भगवान बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सीएम योगी ने कहा कि त्रेतायुग में बाल्मीकि जी व कलियुग में सन्त तुलसीदास जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन चरित्र को जन जन तक पहुचाने का श्रेयस्कर कार्य किया इससे एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

सीएम योगी ने कहा कि मेरे सामने अभी वाल्मीकि समुदाय में बाल्मीकि जन्मोत्सव समिति से जुड़े हुए पदाधिकारियों ने वाल्मीकि समुदाय से जुड़ी हुई समस्या का एक प्रतिवेदन मेरे सामने प्रस्तुत किया है हम लोगों ने प्रदेश के अंदर इस तबके के हित के लिए एक आयोग भी गठित किया है और प्रदेश के अंदर वाल्मीकि समाज के व्यक्ति को चेयरमैन बनाकर मैंने उनसे कहा था कि अपनी रिपोर्ट हमें समय-समय पर देते रहेंगे और हम उस पर कार्यवाही भी करेंगे और मैं चाहूंगा इस दिशा में हम लोग शीघ्र ही निर्णय लेकर वाल्मीकि समुदाय के उत्थान के लिए उनके अच्छे भविष्य के लिए और सफाई कार्य के साथ जुड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रखने के लिए कार्य करने वाले जितने भी सफाई कार्मिक है इनके उत्थान के लिए राज्य शासन के स्तर पर केंद्र शासन के स्तर पर क्या कुछ अच्छी योजनाएं तैयार हो सकती हैं इसके लिए आयोग अगर रिपोर्ट अविलंब उपलब्ध कराता रहेगा तो राज सरकार को उस को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।




