भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात के मेहसाणा में गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,,, कही ये बात

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को गुजरात के मेहसाणा पहुंचे। यहां से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने भाजपा की गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए अपने संबोधन में श्री नड्डा ने कहा कि यह गौरव यात्रा भाजपा की गौरव यात्रा नहीं है यह यात्रा निकालने वाली भाजपा ही हो सकती है यह यात्रा सिर्फ गुजरात की गौरव यात्रा नहीं है यह गौरव यात्रा भारत के गौरव को भव्य करने वाली गौरव यात्रा है।

Leave a Comment