समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव ने सीएम योगी से किया ये अनुरोध,,

लखनऊ। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखते हुए यह अनुरोध किया है कि पिछले 25 वर्षों से जिस आवास में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव रह रहे थे उस आवास को संग्रहालय के रूप में परिवर्तित कर दिया जाए।
प्रदेश सचिव कलीम अहमद ने यह अनुरोध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर किया है।

पत्र में यह लिखी बात

मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के प्रदेश सचिव कलीम अहमद शिब्ली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की स्मृति में उनके उस आवास पांच विक्रमादित्य मार्ग को मुलायम सिंह यादव स्मृति संग्रहालय के रूप में परिवर्तित कर दिया जाए जिसमें वह पिछले 25 वर्षों से रह रहे थे। प्रदेश सचिव कलीम अहमद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए अनुरोध किया है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए सन् 1992 में पांच विक्रमादित्य मार्ग आवास आवंटित हुआ था जिसमें वह लगभग 25 वर्षों से अधिक समय तक इसी आवास में रहते हुए 2 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं एक बार भारत सरकार में रक्षा मंत्री के पद पर रहे। प्रदेश सचिव कलीम अहमद ने लिखा कि राजनीति से लेकर निजी जिंदगी के कई उतार-चढ़ाव इसी आवास में रहते हुए व्यतीत किया। उन्होंने लिखा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से 2018 से आज तक यह आवास खाली पड़ा हुआ है। प्रदेश सचिव कलीम अहमद ने सीएम योगी से अनुरोध करते हुए लिखा कि जिस प्रकार देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की यादों को सहेजने के लिए उनके निवास त्रिमूर्ति भवन को सरकारी संग्रहालय के रूप में बनाया गया है इसी क्रम में नेताजी के पूर्व आवास को भी स्मृति संग्रहालय बनाया जाए।

यह लिखा पत्र

Leave a Comment