कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे,, शशि थरूर को किया चुनाव में परास्त,,

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीते 2 दिन पूर्व हुए चुनाव के आज नतीजे आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ नेता मलिकार्जुन खरगे ने अपने प्रतिद्वंदी शशि थरूर को परास्त करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया है । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के नतीजे आने के बाद दिल्ली में स्थित कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय के बाहर ढोल नगाड़े बजाकर जस्ट मनाया गया ।


बता दे आपको बीती 17 तारीख को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए थे इसमें पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत देश के अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। आज कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए हुए मतदान के परिणाम आ गया है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे में 7000 से अधिक वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी शशि थरूर को परास्त करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव जीतने के बाद समर्थकों ने उन्हें जीत की बधाई देना शुरू कर दिया है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी जीत के ऐलान के बाद कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया जा रहा है।

Leave a Comment